Puja Path Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग तो जान लें ये नियम, रखें इन बातों का ख्याल, मेहरबान होंगे भोलेनाथ

घर में शिवलिंग को रखने के कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। आकार, धातु और साफ-सफाई समेत कई चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
puja path niyam

Puja Path Niyam: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। कई लोग मंदिरों की भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने घर में ही शिवलिंग को स्थापित रखने की इच्छा रखते हैं। हिन्दू धर्म में शिवलिंग को शुद्धता और शक्ति का प्रतीक माना है। घर में शिवलिंग रखने के लिए कुछ नियमों का सख्त पालन करना पड़ता है। जिनका उल्लेख्य शास्त्रों में किया गया है। विधि-विधान अनुसार शिवलिंग स्थापित करने और नियमित रूप से इसकी पूजा से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानें घर में शिवलिंग को रखने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए:-

बड़ी नहीं होनी चाहिए शिवलिंग की साइज़ 

घर में हमेशा छोटे शिवलिंग को स्थापित करना चाहिए। ध्यान रहे इसकी साइज़ अंगूठे जितनी हो। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कौन-सा शिवलिंग उचित?

आप घर में सोने, चांदी या तांबे से निर्मित शिवलिंग रख सकते हैं। माणिक और पारद शिवलिंग भी बेहतर विकल्प हो सकता है। नर्मदा से पत्थर से बना शिवलिंग रखना भी शुभ होता है। ध्यान रहे कि शिवलिंग से नाग निपटा हुआ हो। घर में कभी भी टूटा हुआ शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।

प्राण-प्रतिष्ठा जरूरी

घर पर शिवलिंग रखते समय प्राण-प्रतिष्ठा जरूर करवाएं। नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। कच्चे दूध, शहद और जल से शिवलिंग को स्नान करवाने के बाद स्थापित करें। बेलपत्र, चंदन, धूप, दीप, पुष्प इत्यादि अर्पित करें। शिवलिंग की स्थापना और पूजा पुरुषों द्वारा शुभ मानी जाती है।

एक से ज्यादा शिवलिंग उचित नहीं 

घर में हमेशा एक शिवलिंग को रखना चाहिए। दो या इससे अधिक शिवलिंग रखने से घर की शांति भंग होती है। जीवन में मुश्किलें बढ़ती हैं।

साफ-सफाई और स्थान का रखें ख्यान 

शिवलिंग को हमेशा मंदिर में ईशान कोण दिशा में स्थापित करना चाहिए। साथ में शिव परिवार की तस्वीर जरूर रखें। बेडरूप या हॉल में शिवलिंग को नहीं रखना चाहिए। साथ में शिव परिवार की तस्वीर जरूर लगाएं।

जलधारा का रखें ख्याल 

शिवलिंग से हमेशा ऊर्जा का संचार होता रहता है। इस ऊर्जा को शांति करने के लिए शिवलिंग के ऊपर हमेशा एक जल धारा बहती रहनी चाहिए।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews