Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर सबके लिए बनाएं पिस्ता कुल्फी, त्यौहार का मजा करें दोगुना

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर सबके लिए बनाएं पिस्ता कुल्फी, त्यौहार का मजा करें दोगुना

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन एक परिवारिक और सांस्कृतिक त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की सुरक्षा और खुशियों की कामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें आर्शिवाद के तौर पर उपहार देते हैं। रक्षाबंधन के दिन बाजारों में भी चॉकलेट, गहनों की चीजें, पर्फ्यूम, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की बिक्री बढ़ जाती है। वहीं, तरह-तरह की मिठाईंयां की भी मांग बढ़ जाती है क्योंकि हर भाई और बहन एक-दूसरे का मुंह मिठा करने के लिए अलग-अलग किस्म की स्वीट्स खरीदते हैं। इस दिन घर पर भी कई प्रकार के पकवान बनाएं जाते हैं। ऐसे में इस बार का त्यौहार आप मिठाईयों से अलग हटकर कुछ अगल तरीके से बनाएं।

दरअसल, आप किचन में आसानी से पिस्ता कुल्फी बना सकती हैं जो ना सिर्फ आपके परिवार, दोस्तों, मेहमानों को पसंद आएगा बल्कि यह आपके फेस्टीवल में चार-चांद भी लगा देगा। तो चलिए बिना समय बिताएं हुए आपको पिस्ता कुल्फी बनाने की आसान विधि और सामग्री बताते हैं।

सामग्री

  • 2 कप दूध
  • 1/2 कप मिल्क पाउडर
  • 1/2 कप पिस्ता पेस्ट
  • 1/2 कप चीनी (स्वाद के अनुसार बदल सकते हैं)
  • 1/2 छोटी चम्मच पिस्ता एक्स्ट्रैक्ट
  • 1/4 छोटी चम्मच कार्डमम पाउडर
  • केसर एक छोटा चम्मच

विधि

  • एक सस्पेंस में दूध को धीमी आंच पर उबलने दें।
  • जब दूध उबलने लगे तब उसमें मिल्क पाउडर डालें और अच्छे से मिला दें।
  • इसके बाद, पिस्ता को चकमच से ब्लेंड करके पेस्ट बना लें।
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा केसर और कार्डमम पाउडर भी मिला दें।
  • उबलते हुए दूध में स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए।
  • अब उसमें पिस्ता पेस्ट मिलाएं और अच्छे से मिला दें।
  • मिश्रण को धीरे से उबलने दें और लगातार चलते रहें ताकि यह जम जाए।
  • जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद मिश्रण को फिर से अच्छे से मिला लें और फिर से बारिकी से छलने के बाद सांचे में डाल दें।
  • अब इसे फ्रीजर में रखें और 6 घंटे तक उसे फ्रीजर में ही रखे रहने दें।
  • जब पिस्ता कुल्फी पूरी तरह से जम जाए तो उसे निकालकर सर्व करें और मजेदार पिस्ता कुल्फी का आनंद लें!

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews