26 या 27 मार्च कब मनाई जाएगी राम नवमी? पंचांग के अनुसार जानें सही तिथि और मुहूर्त

भगवान श्री राम का जन्म उत्सव क्षेत्र माह की नवमी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 2 तारीख को लेकर कंफ्यूजन है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार ये पर्व कब है।
Ram Navami 2026

भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी हिंदू धर्म के सबसे बड़े और पवित्र त्योहार में से एक माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व किस तारीख को आ रहा है इसे लेकर लोगों के बीच थोड़ी उलझन देखने को मिल रही है। इस साल 26 मार्च और 27 मार्च दो दिनों को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है।

अगर आप भी इस असमंजस में है कि आखिरकार रामनवमी का त्यौहार कब मनाया जाएगा और आपके व्रत कब रखना चाहिए तो हम आपकी उलझन दूर कर देते हैं। चलिए जान लेते हैं कि इन दोनों में से नवमी कब है।

कब है राम नवमी

वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। साल 2026 में नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च की सुबह 11:49 से हो रही है। इसका समापन 27 मार्च शुक्रवार सुबह 10:08 पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक नवमी 26 तारीख को मनाई जाएगी क्योंकि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था और 27 के सुबह ही नवमी समाप्त हो जाएगी।

क्या है पूजा का मुहूर्त

नवमी तिथि पर पूजा के मुहूर्त की बात करें तो शुभ मुहूर्त सुबह 11:31 से दोपहर 1:46 तक रहेगा। इस दौरान भगवान राम का जन्म दोपहर 12:27 पर होगा। यह समय प्रार्थना और साधना के लिए बहुत उत्तम माना गया है।

कैसे करें पूजा

  • रामनवमी के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने होंगे। अगर यह वस्त्र पीले रंग के होंगे तो और भी उत्तम रहेगा।
  • अब आपके घर के मंदिर में अच्छी तरह से साफ सफाई कर यहां भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमा को स्थापित करें गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करना होगा।
  • अब प्रभु को पीले चंदन, फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें।
  • रामचरितमानस या फिर श्री राम के मंत्रों का जाप करना बिल्कुल ना भूलें। इसे विशेष फलों की प्राप्ति होगी।
  • पूजा संपन्न होने के बाद भगवान राम की श्रद्धा के साथ आरती करें और आखिर में सबको प्रसाद वितरित करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews