रंगभरी एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, चमक उठेगी किस्मत

रंगभरी एकादशी का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन किए गए तुलसी के कुछ उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं।
Rangbhari Ekadashi

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंग भरी एकादशी धूमधाम से मनाई जाती है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से भी पहचाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। इसी के साथ तुलसी पूजन का भी खास महत्व माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक एकादशी के दिन तुलसी पूजन करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप भी अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। चलिए आपको इनके बारे में बता देते हैं।

आर्थिक तंगी के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो रंग भरी एकादशी के दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजन करें। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। पूजा करते समय आपको ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करना चाहिए। तुलसी की पांच या सात परिक्रमा जरूर लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की समस्या से निजात मिलता है और धन लाभ के योग निर्मित होते हैं।

विवाह की बाधा

जिस व्यक्ति के विवाह में बाधा रही है उसे एकादशी के दिन तुलसी पूजन जरूर करना चाहिए। इस दौरान भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित करें। यह उपाय करते समय भगवान से जल्दी विवाह के योग बनाने की प्रार्थना करें। इससे विवाह में आ रही सारी बाधा दूर हो जाएगी और मनचाहा जीवन साथी मिलेगा।

खुशहाल वैवाहिक जीवन

अगर आप यह चाहते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहे। जिंदगी में किसी भी तरह की समस्या ना हो तो तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें। इस उपाय को करते समय तुलसी माता से वैवाहिक जीवन में सुख शांति लाने की कामना करें। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और आपसी कलह समाप्त होता है।

भोग में तुलसी

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनके भोग के साथ तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रंगभरी एकादशी के दिन ये उपाय करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है। इससे श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews