Ratna Shastra: व्यक्ति को धनकुबेर बना सकता है ये चमत्कारी रत्न, देता है गजब के फायदे

Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में सारी जानकारी देने और उसकी समस्याओं का समाधान करने का काम करता है। कुंडली के आधार पर ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जीवन में आने वाली परिस्थितियों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं अगर व्यक्ति ग्रहों की अशुभ स्थिति की वजह से अगर परेशान है। तो कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जो उसे परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है जो व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करती है। इसमें कई सारे रत्नों का उल्लेख दिया गया है, जिनका संबंध अलग-अलग ग्रहों और राशियों से होता है।

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है। तो आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं, जिसे धारण करने के बाद बुध की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

धारण करें तुरमली

तुरमली एक ऐसा रन है जिसका संबंध बुध ग्रह से होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहनने के बाद यह कभी भी नकारात्मक परिणाम नहीं देता है। जो लोग शेयर बाजार, बैंकिंग, बीमा और अकाउंट के क्षेत्र में काम करते हैं। उनके लिए यह बहुत शुभ माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति धन कुबेर बन सकता है।

होंगे ये फायदे

  • तुरमली धारण करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है।
  • जो लोग पन्ना धारण नहीं कर सकते उनके लिए यह काफी लाभदायक है। यह उसी का उपरत्न है और उसी की तरह प्रभाव देता है।
  • इसे धारण करने से व्यक्ति की तर्क शक्ति बढ़ती है। इससे व्यक्ति के अंदर अपनी बात को लोगों के सामने रखने का साहस आता है।
  • जो लोग धन कमाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह रत्न उनकी प्लानिंग को सफल बनाता है।
  • जो बिजनेस करना चाहते हैं वह इसे धारण करें तो उन्हें सफलता की प्राप्ति होती है।
  • इसे धारण करने से सुख, संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है और जीवन शांतिपूर्वक गुजरता है।
  • जिन लोगों को बुध की महादशा चल रही है, उन्हें यह रत्न धारण करना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews