Shadi Muhurat in 2023: शादी के लिए जून में सिर्फ 5 श्रेष्ठ मुहूर्त, इस दिन सो जाएंगे देव

Astrology Zodiac Sign

Shadi Muhurat 2023 : बिना शुभ मुहूर्त के कोई कार्य नहीं करता हैं। फिर चाहे शादी हो, मुंडन हो, जनेऊ हो या ग्रह प्रवेश हो हर चीज के लिए सबसे पहले मुहूर्त देखा जाता है। वहीं मांगलिक कार्य के लिए तो सबसे ज्यादा खास मुहूर्त को ही माना जाता है, क्योंकि बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

अगर बिना शुभ मुहूर्त के किया जाए तो उसमें बाधा उत्पन्न होती है। वहीं जो लोग शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए मांगलिक कार्य करते हैं उनका काम पूरा सफल होता है। साथ ही भगवान का भी आशीर्वाद भी मिलता है। आज हम आपको जून महीने में शादी करने के लिए कुछ शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

बता दे, 29 जून को देव शयनी एकादशी रहेगी। देव शयनी एकादशी के बाद चातुर्मास का आरंभ होगा। साथ ही शुभ कार्य पर विराम लग जाएगा। इस साल चातुर्मास चार की जगह पांच माह का है। इस वजह से जून के महीने में भी शादी के लिए सिर्फ 5 ही मुहूर्त है जो शुभ है। शुभ मुहूर्त 11, 12, 22, 23, 27 को रहेंगे। ये 5 मुहूर्त बेहद श्रेष्ठ है। सीजन का आखरी अबूझ मुहूर्त 27 जून को है।

इस दिन विवाह आदि मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती है। खास बात ये है कि इस बार अधिक मास अर्थात शुद्ध श्रावण और अधिक मास का संयोग 19 साल बाद बन रहा है। यह समय भगवान शिव की साधना के साथ-साथ भगवान विष्णु की आराधना का संयुक्त अनुक्रम स्थापित करने के लिए श्रेष्ठ अवसर रहेगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews