Tarot Card दिखाएगा भविष्य का रास्ता, जानें क्या कहता है ‘द मैजिशियन’ कार्ड

Tarot Card

Tarot Card Reading: ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विराजित है। कहीं राशियों के हिसाब से व्यक्ति के भविष्य की गणना होती है, तो कहीं पर अंको का सहारा लिया जाता है। ऐसी ही एक विद्या टैरो कार्ड रीडिंग भी है। इसमें ताश के कुछ पत्तों की आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। टैरो कार्ड रीडर व्यक्ति से कार्ड चुनने को कहता है और उसे पर दिए गए संकेतों के आधार पर उसे भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिलता है और यह बताया जाता है कि आगे चलकर कैसी परिस्थिति उत्पन्न होगी।

क्या है Tarot Card

टैरो कार्ड रीडिंग एक ऐसा माध्यम है। जिसकी सहायता से व्यक्ति अलग-अलग कार्ड के जरिए अपने पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर के बारे में सब कुछ जान सकता है। यह ज्योतिष की तरह ही काम करता है। इसमें 78 कार्ड का उपयोग किया जाता है। इनमें से मेजर अर्कना में 22 और माइनर अर्कना में 56 कार्ड होते हैं। इनमें से हर कार्ड में कोई ना कोई संकेत होता है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में बताता है। चलिए आपको बताते हैं कि पहला टैरो कार्ड क्या कहता है।

द मैजिशियन

द मैजिशियन यानी की जादूगर कार्ड व्यक्ति के जीवन में आने वाली उमंग को दर्शाने का काम करता है। ये बताता है कि व्यक्ति में अपने काम को लेकर इच्छा शक्ति कितनी मजबूत है। उसे नए अवसरों और उद्यमों को प्राप्ति होने वाली है। जिस व्यक्ति ने इस कार्ड को चुना है वो किसी भी तरह से अपने लक्ष्य को हासिल कर के ही मानता है। द मैजिशियन ये भी बताता है कि व्यक्ति को किसी पर भी सोच समझ कर भरोसा करना चाहिए। अगर बिना सोचे कदम उठाया जाए तो धोखा या विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews