दिखावटी होता है इन तारीखों में जन्में लोगों का व्यक्तित्व, ओवर कॉन्फिडेंस के चलते उठाते हैं नुकसान

numerology

Numerology: जिस तरह से नाम के अनुसार व्यक्ति की राशि उसके बारे में कई बातों का खुलासा करती है ठीक उसी तरह से जन्म तिथि के जरिए भी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकलने वाले मूलांक पर काम करता है। अगर किसी भी व्यक्ति का मूलांक निकलना हो तो बस उसकी जन्म तिथि के अंकों को जोड़ना होगा।

आज हम महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्में जातकों के बारे में बात करेंगे जिनका मूलांक 5 होता है। जब आप इन तारीखों का जोड़ लगाएंगे तो उसका उत्तर पांच ही निकल कर आएगा और वही इनका मूलांक होगा। चलिए आज इन लोगों का स्वभाव, फैमिली, आर्थिक स्थिति और करियर जानते हैं।

होते हैं दिखावटी

मूलांक 5 के जातकों का स्वभाव दिखावटी वाला होता है। इन्हें किसी भी चीज का शो ऑफ करने में ज्यादा मजा आता है और कई बार तो यह दिखावा करने के चक्कर में ज्यादा पैसा भी खर्च कर देते हैं। अपने इस निर्णय के चलते इन्हें भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वभाव से यह थोड़े आलसी होते हैं लेकिन यह अच्छी तरह से जानते हैं कि इन्हें अपना काम कैसे निकलवाना है।

ओवर कांफिडेंस पड़ता है भारी

इन जातकों को अवसर का फायदा उठाना तो अच्छी तरह से आता है लेकिन कई बार अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में ये अच्छे-अच्छे मौके खो देते हैं। ज्यादा घमंड में आकर ये अपने ही हाथों से अपना नुकसान कर बैठते हैं।

कैसी होती है पर्सनल लाइफ

इन जातकों के अंदर शक करने की भावना बहुत ज्यादा होती है। अपनी इस प्रवृत्ति के कारण यह करीबी लोगों पर भी विश्वास नहीं करते जिसके चलते हैं भविष्य में नुकसान उठाना पड़ता है। इस स्वभाव के चलते ही अपनों से संबंध खराब कर लेते हैं। कई बार ये अपने पार्टनर के साथ भी यही रुख अपनाते हैं जो रिश्ते को अंत की ओर मोड़ देता है।

अच्छा होता है करियर

करियर के लिहाज से इन जातकों की किस्मत अच्छी होती है। यह बुद्धिमान होते हैं इसलिए इन्हें कम मेहनत में ही रिजल्ट मिल जाता है। चतुराई से दूसरों के काम निकलवाने की खूबी इन्हें करियर में खूब लाभ पहुंचाती है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews