किस्मत बदल देंगे आटे से जुड़े ये 3 अचूक उपाय, दूर होगी घरेलू कलह, आएगी आर्थिक संपन्नता

Astro Tips

Astro Tips: हम में से हर कोई अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करता है। सभी यह सोचते हैं कि उनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा हो और उन्हें कभी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर जिंदगी के लिए हम सभी मेहनत तो करते हैं लेकिन समय-समय पर किए गए कुछ ज्योतिष उपाय हमें सफलता दिलाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

हम सभी लोग गेहूं की रोटी खाते हैं। लेकिन शायद हम में से किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह आटा जो हमारा पेट भरने का काम करता है। वह इतना चमत्कारी है कि हमारे पूरे जीवन को बदल कर रख सकता है।

आटा एक ऐसी वस्तु है जो हर घर के किचन में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में नहीं बल्कि कुछ उपायों में भी किया जाता है, जो व्यक्ति का भाग्य बदलने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपकी किस्मत को बदल कर रख देंगे।

करें आटे के अचूक उपाय

आटा और हल्दी

अगर आप धन संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं। तो आपको गुरुवार के दिनआटे में हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय से आपकी सारी समस्या समाप्त हो जाएगी और आपको अटका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा।

आटा और चीनी

अगर आप आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाते हैं तो इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह उपाय अगर रोजाना कर लिया जाए तो ग्रहण को शांति मिलती है और व्यक्ति जीवन में खुशहाली हासिल करता है।

गेहूं के साथ मिलाएं ये चीजें

जब आप गेहूं पिसवा रहे हैं तो उसमें आपको 100 ग्राम काले चने, तुलसी और दो-तीन दाने केसर के डाल देना चाहिए। जब इन चीजों के साथ मिक्स किया हुआ गेहूं आप खाएंगे तो आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। ये भी याद रखें कि आपको शनिवार के दिन गेहूं पिसवाना है। इससे ना सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि घरेलू कलह से भी मुक्ति मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews