Jyotish Tips: दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं ये 5 उपाय, प्रेम संबंधों में आती है मधुरता

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में सारी जानकारी देने का काम करताहै। इसमें व्यक्ति की हर परेशानी का समाधान दिया गया है। चलिए आज आपको वैवाहिक जीवन को सुखी रखने वाले कुछ उपाय बताते हैं।
Jyotish Tips

Jyotish Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में शांति चाहता है। कई बार तमाम कोशिश करने के बावजूद भी घर में लगातार लड़ाई झगड़ा देखने को मिलते हैं। कई घरों में सब कुछ होने के बावजूद भी पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुश नहीं रह पाते और अक्सर लड़ाई झगड़ा करते हैं। पति पत्नी की लड़ाई झगड़े का असर पूरे परिवार पर पड़ता है और घर में अशांति छाई रहती है।

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति की हर परेशानी का समाधान दिया गया है। अगर सही तरीके से और नियमों के मुताबिक कुछ ज्योतिष टिप्स को अपनाया जाए तो व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आपके शादीशुदा जीवन में अशांति छाई हुई है और आप इस नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं तो आपको कुछ ज्योतिष उपाय अपनाना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं।

फिटकरी का उपाय

अगर आप वैवाहिक जीवन के लड़ाई झगड़े से परेशान हो गए हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो फिटकरी को अपने  बेडरूम की खिड़की के पास एक कटोरी में रख दें। ऐसा करने से नकारात्मकता धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी और लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित नहीं होगी।

सिंदूर का उपाय

अगर पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है तो सिंदूर का उपाय भी काफी है असरकारी है। इसके लिए पत्नी को बस रात में सोने से पहले पति के सिरहाने पर चुटकी भर सिंदूर रखना होगा। सुबह उठने के बाद इस सिंदूर को अपनी मांग में लगा लें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं अगर लाल सिंदूर और इत्र का दान किया जाए तो जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहते हैं।

केले की पूजन

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर वैवाहिक जीवन सुखी चाहते हैं तो पति-पत्नी को पीपल और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा अगर स्त्री दुर्गा चालीसा का पाठ करती है और माता दुर्गा के 108 नाम का जाप करती है तो उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews