व्यापार में मुनाफा दिलाएंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, जमकर आएगा धन

लाल किताब एक बहुत ही पुराने धार्मिक ग्रंथ है।। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर परेशानी का समाधान दिया गया है। कुछ आसान उपाय के जरिए व्यक्ति सुख समृद्धि हासिल कर सकता है।
Lal Kitab

Lal Kitab: हिंदू धर्म में धार्मिक ग्रंथो को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है। ऐसे कई पौराणिक धार्मिक शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलुओं के बारे में जिक्र मिलता है। कुछ शास्त्रों में पौराणिक कहानियों के जरिए व्यक्ति को जीवन की सीख दी गई है। तो वहीं कुछ शास्त्र ऐसे हैं जो समस्याओं का समाधान देने का भी काम करते हैं।

लाल किताब को अगर उपाय का महासागर बोला जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें व्यक्ति की विविध प्रकार की समस्याओं का निराकरण दिया गया है। नौकरी और विवाह से लेकर रोग निवारण, व्यापार धन लाभ सभी के संबंध में लाल किताब के उपाय प्रभावित होते हैं। आज हम आपके व्यापार बढ़ाने के कुछ उपाय बताते हैं।

नारियल का उपाय

चलता हुआ व्यापार अगर अचानक रुक जाए तो यह राहु ग्रह के कारण होता है। ऐसे में एक जटा वाला नारियल लेकर उसे लाल वस्त्र में लपेटकर दुकान या व्यापार स्थल के उस कोने पर रखें जहां किसी की नजर नहीं पड़ती है। 43 दिन तक इस नारियल को रखा रहने दें और उसके बाद निर्जन स्थान पर जाकर पानी में बहा दें। ध्यान रखें आपको इस ऐसी जगह बहना है जहां पर आप पहले कभी नहीं गए।

लोहे की कील

शनि की साढ़ेसाती और ढैया हमारे जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करती है। इस वजह से व्यापार में भयंकर मंडी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको जिस पलंग पर सोते हैं उसके चारों कोनों पर कील लगानी चाहिए। इसी के साथ 43 दिनों तक रात में सोते समय अपने सिरहाने पर एक लोहे के हाथ में पानी भर कर रखें। दूसरे दिन उठकर शनिदेव का स्मरण करते हुए यह पानी पीपल के वृक्ष में डाल दें।

काला उड़द

यदि दुकान तक ग्राहक आने के बावजूद भी खरीदारी नहीं कर रहा है। तो आपको 21 साबुत उड़द के दाने काले वस्त्र में बांधकर दुकान की चौखट पर लटका देना चाहिए। इसे 7 दिनों तक लटका रहने दे और अगले शनिवार को पुराने दाने बाहर निकाल कर पीपल के वृक्ष में समर्पित करें और नए दाने इसी प्रकार बांध दें। यह उपाय आपको तीन शनिवार तक करना है। देखते ही देखते आपका व्यापार चलने लगेगा।

इष्ट देवता को मिठाई

अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं और किसी वजह से परेशान आ रही है। तो 43 दिनों तक आपको अपने इष्ट देवता का मानसिक स्मरण करते हुए उन्हें श्वेत पुष्प और श्वेत रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए। देखते ही देखते आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews