Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया के दिन घर में नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Diwali 2023, Diwali Puja Muhurta

Akshaya Tritiya: हिन्दू मान्यताओं में अक्षय तृतीया को बहुत ही खास माना गया है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। सोना खरीदने के लिए यह दिन बेहद ही विशेष होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसी वस्तुएं है, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता। ऐसी वस्तुओं को घर में रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

घर में ना रखें खराब झाड़ू

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। खराब और टूटे हुए झाड़ू को घर में रखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसे झाड़ू को घर से बाहर निकाल दें और नई झाड़ू को छुपा कर रखें।

खंडित चकला-बेलन और तवा को फेंके

चकला बेलन और तावा रसोईघर का एक अहम भाग होता है। खंडित चीजें किचन में रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में आर्थिक तंगी आती है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन टूटे हुए बर्तनों को घर से निकाल दें।

जूते-चप्पल का भी ध्यान रखें

अक्षय तृतीया के दिन घर में फटे, पुराने और गंदे जूते-चप्पल रखना नहीं चाहिए। ऐसे फुटवियर घर परिवार में दरिद्रता लाते हैं। इसलिए इस दिन नए जूते चप्पल को भी घर से मुख्य द्वार के पास न रखें।

पूजा के दौरान ना करें फटे-गंदे कपड़े का इस्तेमाल

ध्यान रखें कि पूजा के दौरान इस्तेमाल में लाया जाने वाला कपड़ा फटा हुआ नहीं होना चाहिए। ना ही इसपर कोई दाग होना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है,, जो मन्यताओं पर आधारित है। MPBreakingNews इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews