नन्ही परी के जीवन में संपन्नता और सौभाग्य लाएंगे ये 6 नाम, यहां जानें इनके सुंदर अर्थ

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं और माता-पिता के दिल की धड़कन कहलाती हैं। जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो सभी यही कहते हैं की लक्ष्मी आई है। अगर आपके घर में भी माता लक्ष्मी का आगमन हुआ है तो आप कुछ प्यारे नाम अपनी बेटी को दे सकते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए अगर दुनिया में कोई चीज सबसे कीमती होती है, तो वो उनके बच्चे होते हैं। सभी अपने बच्चों को हर बेहतर चीज देना चाहते हैं। बच्चों के जन्म के बाद से घर में उनका विशेष ध्यान रखा जाता है। उनका खाना, कपड़े, खिलौने, बिस्तर सब कुछ खास बनाने की कोशिश की जाती है। घर में बच्चे के आने के बाद न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे घर के सदस्यों के जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

सभी सदस्य बच्चों के प्रति अपने जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए दिखाई देते हैं। कई सारे कामों के बीच मामा, मौसी, बुआ और चाचा को खूबसूरत नाम ढूंढने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे नाम बताते हैं जो आपकी बेटी के जीवन में पैसा और गुडलक दोनों लेकर आएंगे।

बेटी के नाम (Baby Name)

श्री

अगर आपको बिल्कुल छोटा और अर्थ पूर्ण नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। यह माता लक्ष्मी का एक नाम है जिसका अर्थ धन और संपन्नता होता है। यह बेटी के लिए सबसे सुंदर और मीनिंगफुल नाम साबित होगा।

अक्षरा

अगर आप कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। जिसका कभी क्षय नहीं हो सकता, उसे यही कहा जाता है। अनश्वर, अविनाशी और कभी ना नष्ट होने वाला भी इसके सुंदर अर्थ है।

आराध्या

अगर किसी पॉपुलर नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ पूजनीय होता है। जिसे हम पूजते हैं, उसे यही कहा जाता है।

सृष्टि

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ नई शुरुआत और आरंभ होता है। यह नाम बेटी के भाग्य को बदलकर रख देगा।

प्रांजल

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पवित्र और भाग्यवान होता है। बेटे और बेटी दोनों को यह नाम दिया जा सकता है।

धनश्री

ये बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह स्वयं माता लक्ष्मी का नाम है जिसका अर्थ धन और संपन्नता होता है। बेटियां वैसे भी लक्ष्मी का स्वरूप कहलाती हैं इसलिए यह नाम काफी प्यार रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews