
Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों को जीवन भर खुश और समृद्धि देखना चाहते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनके बच्चे को जीवन की हर खुशी मिले और वह ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचे। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो आप अपने बच्चों को कुछ ऐसे नाम दे सकते हैं जो उसे जीवन के हर क्षण में सफलता दिलाएंगे। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए आपके बच्चे को ऐसे नाम देना होंगे जो भाग्य से संबंधित है। निश्चित तौर पर इसका असर बच्चों के भविष्य पर होगा।
आपके घर पर भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो निश्चित ही हर और खुशी छा गई होगी। बच्चे से जुड़ी हर चीज को खास बनाने की कोशिश की जा रही होगी। जल्दी नामकरण के बारे में भी सोचा जाएगा और उसके लिए नाम की तलाश भी शुरू हो चुकी होगी। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नाम और उनके अर्थ बताते हैं संबंध भाग्य से है और ये आपके बच्चे को भाग्यवान बनाएंगे।
तर्श
अगर आप बच्चों के लिए यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ तमन्ना और इच्छा होती है किसी के साथ ही भाग्यशाली सितारे को तर्श कहा जाता है।
रिक्की
अगर आप अपने बच्चों को थोड़ा कूल वाला नाम देना चाहते हैं तो यह नाम बेहतर रहेगा। इस नाम का अर्थ शासक और राजा होता है, जो लोग शक्तिशाली और बलशाली होते हैं उन्हें भी रिक्की कहते हैं।
रुद्रम
बेटे के लिए यह नाम काफी शानदार लगेगा। यह नाम भगवान शिव से प्रेरित है और जिन लोगों को जीवन भर भाग्य का साथ मिलता है, उन्हें रूद्रम कहा जाता है।
सुशान
जो लोगों बेहद भाग्यशाली होते हैं, वह सुशान कहलाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को जीवन भर किस्मत का साथ मिले तो उसे यह नाम दिया जा सकता है।
शुभांकर
नाम से ही जाहिर होता है कि इसका अर्थ शुभ होता होगा। भाग्यशाली, समृद्ध और सुखी व्यक्ति को शुभांकर कहा जाता है। ये नाम बच्चे को जीवनभर सुखी रखेगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

