प्यारी गुड़िया को दें माता लक्ष्मी से जुड़े नाम, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा बेटी का जीवन

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं और उन्हें लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम माता लक्ष्मी से प्रेरित नाम लेकर आए हैं।
Baby Name

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जिस घर में बच्चे रहते हैं, वहां पर हमेशा खुशी छाई रहती है। नन्हे मेहमानों की हंसी ठिठौली के बीच कब समय गुजर जाता है, पता ही नहीं लगता। घर में बच्चों के आने के बाद न सिर्फ माता-पिता बल्कि घर के हर सदस्य का जीवन बदल जाता है। सभी बच्चे के हर काम को जिम्मेदारी से पूरा करते हैं और उसका खूब ख्याल रखा जाता है।

बच्चों के घर में आगमन के बाद खुशियां डबल हो जाती है। वहीं अगर बेटी का आगमन हो जाए तो कोई भी खुशी से फूला नहीं समता और घर आई लक्ष्मी का स्वागत जी जान से करता है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का जन्म हुआ है तो आप उसके लिए कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको माता लक्ष्मी से जुड़े कुछ नाम बताते हैं। ये नाम बच्ची के जीवन में सकारात्मकता और सुख समृद्धि लेकर आएंगे।

माता लक्ष्मी से जुड़े नाम (Baby Name)

श्रिया

यह बहुत ही प्यारा नाम है, जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सौभाग्य और धन होता है।

सुदीक्षा

यह एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ शुभकामना होता है।

सौंदर्या

यह खूबसूरत सा नाम है जो आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदरी, खूबसूरत होता है।

वैभवी

यह प्यारा नाम है, जिस पर बच्ची का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुख-समृद्धि होता है।

श्रीवत्सा

यह बहुत ही सुंदर सा नाम है, जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ शुभ और कल्याणकारी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews