बुधवार के ये सरल उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, करियर और व्यापार में मिलेगी अपार सफलता

Budhwar Upay: क्या आपकी भी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, क्या आपको भी बार-बार जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है? बुधवार के दिन करें ये खास उपाय और पाएं करियर और व्यापार में खूब तरक्की। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए सरल उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
Budhwar Upay

Budhwar Upay: सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और विधा के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। इसके अलावा यह दिन बुध ग्रह से भी जुड़ा हुआ होता है, जिसे कुंडली में बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना गया है।

अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो यह जीवन में कई प्रकार की परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के साथ-साथ कुछ छोटे-मोटे उपाय भी करने चाहिए, इन उपाय करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

माथे पर लगाएं पीला चंदन

सबसे पहले बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की पूजा के दौरान भगवान गणेश को पीले चंदन का तिलक जरूर लगाएं, और अगर बुधवार के दिन आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं तो आप भी अपने माथे पर पीले चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

पीले रंग को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह सरल उपाय न खेल भक्त की भक्ति को दर्शाता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करें

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है और आप इसे मजबूत करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के साथ-साथ मां दुर्गा को 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए।

यह उपाय बुध ग्रह को मजबूत करने में मदद करता है और जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक होता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं और अच्छे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली पाने के लिए

अगर आपकी शादी हो चुकी है, लेकिन आपकी अपनी पार्टनर के साथ ज्यादा बनती नहीं है। बात-बात पर झगड़ा होता है, या फिर हर छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती है, तो ऐसे में वैवाहिक जीवन को खुशहाल और बेहतर बनाने के लिए भगवान गणेश की पूजा के दौरान हल्दी में थोड़ा सा घी मिलाकर भगवान गणेश को तिलक लगाएं।

यह उपाय वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने में मददगार है। इसके बाद घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, भगवान गणेश की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews