फैशन से कभी बाहर नहीं होते बच्चों के ये प्यारे नाम, अर्थ भी है शानदार

Astro Tips

Baby Name: हिंदू धर्म में जब बच्चे का आगमन होता है तो कई तरह के रीति रिवाज निभाए जाते हैं। इनमें से एक प्रथा नामकरण संस्कार की भी है जिसमें बच्चों को एक खूबसूरत नाम देकर जीवन भर के लिए एक पहचान दी जाती है। नामकरण की इस प्रक्रिया को विधि विधान के साथ संपन्न किया जाता है। जब भी माता-पिता यह प्रक्रिया करते हैं तो बहुत सोच समझकर बच्चों को नाम देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नाम की जानकारी देते हैं जो कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होते हैं। आप भी इन खूबसूरत नाम में से अपने बच्चों के लिए किसी नाम का चुनाव कर सकते हैं।

सिद्धार्थ

ये एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ सफल मनोरथ और पूर्ण काम होता है। यह बच्चे में सफल होने के व्यक्तित्व के गुण विकसित करेगा।

कृतिका

बेटी के लिए यह नाम बहुत ही सुंदर और आकर्षक कहा जाता है। इस नाम का अर्थ स्टार और नक्षत्र होता है, जो बहुत खूबसूरत है।

आशीष

ये नाम वैसे तो काफी पुराना है लेकिन यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। इसका अर्थ आशीर्वाद होता है, जो जीवन भर बच्चों को उन्नति देता है।

मृदुला

ये एक यूनिक और खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शीतल और कोमल होता है, जो बच्ची के व्यक्तित्व को सुंदर बनाएगा।

फरहान

यह एक प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ खुश कर खुशी होता है। यह अरबी भाषा का एक शब्द है।

आजाद

यह एक पुराना लेकिन प्यारा नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ स्वतंत्र और मनमौजी होता है। इस नाम के लोग हमेशा अपने दिल की बातें सुनते हैं।

देवर्षि

ये बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ देवताओं के शिक्षक या देवता के साधु होता है। ये एक धार्मिक नाम है जो आपके बच्चे में अच्छे गुण लेकर आएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews