बेबी गर्ल को दें ये प्यार भरे नाम, जीवन में भर जाएंगे खुशियों के रंग

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं और अपनी किलकारियों से पूरे घर को रोशन कर देती हैं। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम प्यार और स्नेह से भरे हुए कुछ नाम लेकर आए हैं।
Baby Name

आज से वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और रोज डे से वैलेंटाइन डे तक सभी प्यार में डूबे हुए दिखाई देंगे। यह हफ्ता प्रेमियों के लिए बहुत खास माना जाता है। वैसे केवल प्रेमी ही नहीं बल्कि हर कपल के लिए यह खास होता है। बात और भी ज्यादा बेहतर हो जाती है जब कपल अपने जीवन में नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। दरअसल माता पिता के लिए उनके बच्चे सबसे कीमती होते हैं और वो उनका बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं।

बच्चों का घर में आना मतलब खुशियों का घर में आगमन होना कहलाता है। जिस घर में नन्हे मेहमान रहते हैं, वहां हमेशा खुशियां छाई रहती है और अपनी नन्ही किलकारी से बच्चे सभी का दिल जीत लेते हैं। अगर प्यार के इस मौसम में आपके घर में भी नन्ही परी का आगमन हुआ है, तो आप उसके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर आप भी अपनी बिटिया के जीवन में प्यार और खुशियों के रंग बिखेरना चाहते हैं तो उसे कुछ खास नाम दे सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

बेटी के नाम (Baby Name)

हिताक्षी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। यह सुनने और बोलने में बहुत प्यारा लगेगा। इस नाम का अर्थ प्यार की मौजूदगी होता है।

मौलिका

यह प्यारा नाम भी बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ प्रेम, प्यार और असली होता है। ये आपकी बच्ची के जीवन को खुशियों से भर देगा।

आशना

यह खूबसूरत सा नाम भी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ प्रिय, दोस्त और प्यार के लिए समर्पित होता है।

आहुवा

बेटी के लिए अगर कोई बहुत ही अलग नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट साबित होगा। यह नाम गहरे प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, जो यहूदी संस्कृति से लिया गया है।

प्रनिशा

नन्ही परी के लिए यह नाम बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ जिंदगी और जिंदगी में मौजूद प्यार होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews