Basant Panchami पर पहनने के लिए बेस्ट है ये सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट, देखें यहां

Basant Panchami

Basant Panchami Outfits: बसंत पंचमी का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है और वसंत ऋतु का आगमन भी होता है। इस दिन माता की पूजा किए जाने का विधान तो है ही लेकिन पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। इस खास दिन पर हर जगह पूजन अर्चन का आयोजन भी किया जाता है। अगर आपको भी इस दिन पर अपने ऑफिस या फिर वर्किंग प्लेस पर कोई इवेंट ज्वाइन करना है तो आज हम आपको परफेक्ट बॉलीवुड इंस्पायर्ड येलो आउटफिट के बारे में जानकारी देते हैं।

बंधनी साड़ी

आलिया भट्ट की इस बंधनी साड़ी को बसंत पंचमी के मौके पर पहना जा सकता है। इस साड़ी में येलो के साथ रेड और ओंब्रे कलर है और चारों तरफ से बंधनी डिजाइन बनी हुई है। पल्लू और बॉर्डर पर लाल और पीले रंग की बंधनी प्रिंट है और पट्टी बॉर्डर भी डिजाइन से सजी हुई दिखाई दे रही है। आलिया ने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

Basant Panchami

वेलवेट कुर्ता

बसंत पंचमी पर पहनने के लिए पीले रंग का वेलवेट कुर्ता बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यह आपको ठंड से भी बचाएगा और इसके साथ आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। फेस्टिवल के हिसाब से इस तरह का कुर्ता बहुत खूबसूरत लग रहा है फुल स्लीव्स होने के साथ बॉर्डर प्लिट पैटर्न इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

Basant Panchami

अनारकली सूट

सोनम कपूर तो वैसे भी फैशन आइकन मानी जाती है। उनके आउटफिट हमेशा बहुत ही शानदार और लाजवाब होते हैं। यह अनारकली सूट भी उन पर काफी जच रहा है और हर किसी पर यह आउटफिट खुलकर सामने आता है। सोनम की तरह आप भी इसे दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर चाहे तो स्लीक बन में गजरा लगाकर कानों में झुमके भी पहन सकती हैं।

Basant Panchami

नेटेड साड़ी

साड़ी वैसे भी महिलाओं का पसंदीदा आउटफिट है। अगर आप चाहें तो जैकलीन की तरह बसंत पंचमी पर पीले रंग की नेट साड़ी प्लेन ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। यह इस त्यौहार के लिए बेस्ट आउटफिट में से एक है।

Basant Panchami

थ्री पीस इंडो वेस्टर्न

अगर आपको ट्रेडिशनल और मॉडल दोनों लुक चाहिए हैं या फिर आप साड़ी और ट्रेडिशनल कुर्ता लुक से बोर भी हो गई हैं तो इंडोवेस्टर्न एक कमाल का ऑप्शन है। मृणाल ठाकुर की तरह हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप के साथ शरारा पेंट और जैकेट कैरी किया जा सकता है। ये एक खूबसूरत आउटफिट है।

Basant Panchami

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews