साढ़ेसाती और ढैया के अशुभ प्रभावों से मुक्ति दिलाएगा ये खास रत्न, जानें फायदे

Ratna Shastra

Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष में रत्नों का काफी महत्व माना गया है। ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुल 9 नवरत्नों और उनके कई सारे उपरत्नों का उल्लेख किया गया है। अलग-अलग राशि के हिसाब से रत्नों को अगर धारण किया जाए तो यह शुभ परिणाम देते हैं। ग्रह नक्षत्र की चाल का व्यक्ति के जीवन पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है और कई बार जब गृह विपरीत चाल चलते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है।

ग्रहों की दशा और दिशा को अनुकूल बनाने के लिए रत्नों का उपयोग किया जा सकता है। शनि एक ऐसा ग्रह है जो अगर विपरीत चलने लगे तो व्यक्ति के लिए काफी पीड़ा दायक बन जाता है। शनि ग्रह की स्थिति को अनुकूल करने के लिए नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं जिसे आप नीलम की जगह धारण कर सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में साढ़े साती, ढैया और शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। चलिए इस रत्न के बारे में जानते हैं।

धारण करें ब्लू टोपाज

अगर आप शनि ग्रह को अनुकूल बनाना चाहते हैं तो ब्लू टोपाज को चांदी या फिर पंचधातु में धारण कर सकते हैं। यह एक चमत्कारी रत्न है जिसे शनिवार को धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध से इसे शुद्ध कर लें। इसे हमेशा मध्यमा उंगली में धारण किया जाता है। पहनते समय 108 बार शनि के बीज मंत्र का जाप करना इसे काफी असरकारी बना देता है।

इन रत्नों के साथ ना करें धारण

इतना ध्यान रखें कि अगर आप ब्लू टोपाज धारण कर रहे हैं तो इसके साथ कुछ रत्न ऐसे हैं जिन्हें बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए। मूंगा, मोती और माणिक्य के साथ इसे भूलकर भी धारण न करें। ऐसा करने से आपको विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।

होंगे ये लाभ

  • अगर आप ब्लू टोपाज पहनते हैं तो आपको शनि के विपरीत प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।
  • यह कारोबार और नौकरी में तरक्की दिलाने में सहायक होता है।
  • जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है। वह अगर इसे धारण करते हैं तो वह शांत रह पाते हैं।
  • जिन लोगों को प्रेम संबंधों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह अगर इसे धारण करते हैं तो उनके संबंध मजबूत होते हैं।
  • कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति को मजबूत करने में इस रत्न का विशेष योगदान होता है।
  • वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें भी इस रत्न के प्रभाव से दूर हो जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews