Hindi News

इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये दान, हर समस्या होगी दूर

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पावन दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, जो न केवल जीवन में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि ग्रहों की अशुभता को भी दूर करता है।
इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये दान, हर समस्या होगी दूर

Margashirsha Purnima 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन किया गया दान पुण्य कई गुना फल देता है, और घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होने देता। चलिए इसी के साथ समझते हैं, कि आप अपनी राशि के अनुसार इस दिन कौन-कौन सा दान कर सकते हैं।

कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? (Margashirsha Purnima 2024)

पंचांग के अनुसार इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ दिन 15 दिसंबर को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को शाम 5 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत और पूजा 15 दिसंबर को करना अधिक शुभ और फलदायक माना गया है।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ माना जाएगा। यह दान आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए बेहद फायदेमंद है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चावल और शक्कर का दान करना बहुत शुभ रहेगा। यह दान आपके जीवन में समृद्धि और ऐश्वर्या लाने में मदद करेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन साबूत मूंग और हरी सब्जियों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाएगा। यह दान के जीवन में आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करना शुभ रहेगा। यह दान उनकी कुंडली में ग्रहों को मजबूत करेगा और सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करना बहुत ही शुभ माना जाएगा। यह दान उनके जीवन में धन की प्राप्ति के अवसर खोलने में मदद करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मकई और गन्ने का दान करना शुभ रहेगा। यह दान आपके जीवन में समृद्धि और सुख शांति लाने में मदद करेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होगी जो मानसिक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। यह दान उनके जीवन में खुशियों सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पहले रंग के वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी जो उनके जीवन में समृद्धि और सुख शांति लाएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जूते चप्पल का दान करना शुभ रहेगा। यह दान उन्हें शुभ फल और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन नीले वस्त्र और काले तिल का दान करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से शनि का दोष दूर होता है और जीवन में शांति तथा समृद्धि आती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पके केले और पपीते का दान करना शुभ रहता है। यह दान आपके घर में खुशहाली और समृद्धि लाएगा। पके केले और पपीते का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews