रायबरेली के इस चमत्कारी मंदिर से मिलती है शिरडी के साईं मंदिर जैसी अनुभूति, 11 गुरुवार दर्शन करने से पूरी होती है सभी मनोकामना

sai mandir

Unique Temple: भारत देश में अनेक मंदिर पाए जाते हैं। हर मंदिर की अपनी अलग-अलग विशेषताएं और मान्यताएं हैं। कुछ मंदिर की विशेषताएं और मान्यताएं इतनी ज्यादा खास होती है कि हर कोई सुनकर दंग रह जाता है। आज हम ऐसे ही रायबरेली के एक खास साईं मंदिर की बारे में जानेंगे। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में शिरडी के साईं मंदिर जैसी अनुभूति मिलती है।

रायबरेली जिले के शिवगढ़ कस्बे के देहली गांव में स्थित साईं मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर 7 से 11 बृहस्पतिवार यानी गुरूवार को दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस मंदिर का निर्माण लगभग साल 2010 में हुआ था। यह भगवान साईं का मंदिर है। यहां शिरडी की तरह ही पूजा अर्चना की जाती है। शिवगढ़ कस्बे की देहली गांव में स्थित साईं मंदिर के दर्शन करने के लिए देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। खासतौर पर गुरुवार के दिन यह भीड़ काफी ज्यादा देखने को मिलती है।

इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां लगातार 7 या फिर 11 बृहस्पतिवार यानी गुरुवार के दिन दर्शन के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह मंदिर बिल्कुल शिरडी के साईं मंदिर जैसा लगता है।

कब तक खुला रहता है यह मंदिर

यह मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक खुलता है। वहीं, शाम को 5: 30 से 8:00 बजे तक खुला रहता है। गुरुवार के दिन यह मंदिर 6:30 से 1:00 तक उसके बाद 3:00 से 9:00 बजे तक खुला रहता है। हफ्ते के हर गुरुवार को यहां पर भंडारे का आयोजन होता है। जिसमें खिचड़ी और हलवा वितरण किया जाता है। भंडारा भक्तगण अपने ही खर्च पर करते हैं।

दिन में कितनी बार होती है आरती

देहली गांव में स्थित साईं मंदिर की आरती दिन में तीन बार होती है। पहली आरती सुबह 6 बजे होती है दूसरी भोग लगाने के समय 12 बजे होती है और तीसरी शाम के समय 8 बजे शयन आरती होती है। यहां पर इस मंदिर में पीली बूंदी का भोग लगाने का विशेष महत्व है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews