नए साल 2024 को खुशहाल बनाने के लिए करें लौंग का ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

clove remedies

New Year Clove Remedies: महज कुछ दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है। नए साल से हर कोई यही उम्मीद लेकर बैठता है कि उसका नया साल खुशहाली से भरा रहें। जीवन में आ रही तमाम परेशानियां खत्म हो जाए। इसके चलते लोग नए साल के पहले दिन तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। इन्हीं उपायों में से आज हम आपको एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र में रसोई घर में पाए जाने वाले मसालों को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन मसाले का संबंध ग्रहों से बताया गया है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में मसाले के कई उपाय बताए गए हैं जो बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है लौंग। नए साल पर लॉन्ग से जुड़े कुछ उपाय करने से साल भर अच्छा व्यतीत होता है, धन-दौलत की कमी नहीं होती है। इसी के साथ चलिए जानते हैं लौंग के कुछ उपाय।

नए साल में लौंग के क्या उपाय करें

  • अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में एक नींबू के उपर चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद कम से कम 21 बार ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलेगी।
  • घर के पूजा घर में नियमित रूप से पूजा करने के बाद आरती के दौरान दीपक में दो लौंग डालकर आरती करें। इस उपाय को करने से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। काम में आ रही अड़चनें दूर हो जाती है।
  • अगर परिवार में कोई भी सदस्य बार-बार बीमार हो रहा है, लाख कोशिश करने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसी स्थिति में सरसों के तेल का दीपक मंगलवार के दिन जलाएं इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। लेकिन दीपक में लौंग डालना ना भूलें। लौंग डालकर दीपक से आरती करें ऐसा करने से जल्द ही बीमारी दूर हो जाती है।
  • जीवन में आ रहे तमाम कष्टों को दूर करने के लिए नए साल के पहले महीने में किसी भी मंगलवार को हनुमान जी को 21 लौंग चढ़ाएं और ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से हनुमान जी की हमेशा कृपा बनी रहेगी, साथ ही साथ जीवन में आ रहे संकट से मुक्ति मिलेगी।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews