Tuesday Special: हनुमान चालीसा का इस तरह करें पाठ, आत्मबल बढ़ाएं और और हर क्षेत्र में सफलता दिलाएं

Mangalwar

Tuesday Special: आज मंगलवार है और मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। आज के दिन प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा और ध्यान करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। पूजा के दौरान भक्तों को हनुमान चालीसा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ न सिर्फ मंगलवार बल्कि रोज करना चाहिए। हनुमान चालीसा, भगवान हनुमान को समर्पित एक भक्ति गीत है, जो 40 छंदों से बना है। यह गीत 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित किया गया था। हनुमान चालीसा भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय है और इसे रोजाना सुबह या शाम को पढ़ा जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के अनेक लाभ हैं

1. आध्यात्मिक लाभ

हनुमान चालीसा पढ़ने से मन शांत और एकाग्र होता है। जब मन में तमाम प्रकार की उलझन रहती है और मां एक जगह स्थिर नहीं रहता है ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत होगा और हर काम में एकाग्रता बनी रहेगी।

भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। हनुमान चालीसा से बजरंगबली अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं से रक्षा होती है। अगर व्यक्ति के जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियां आ रही है और लाख कोशिश करने के बाद भी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा माना जाता है।

आध्यात्मिक ज्ञान और शक्ति प्राप्त होती है। जब हम हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो हमें हमारे शरीर में शक्ति महसूस होती है, जीवन से तमाम प्रकार के डर खत्म हो जाते हैं।

2. भौतिक लाभ

हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बजरंगबली की पूजा चालीसा के बिना अधूरी मानी जाती हैं।

जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। अगर आप कुछ शुभ कार्य करना चाहते हैं लेकिन बार-बार बाधाएं आ जाती है या शुभ काम आपका सफल नहीं हो पाता है तो ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में आने वाले तमाम परेशानी और बाधा दूर हो जाती है।

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। कई बार लोग अपने कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें उतना फल या तरक्की नहीं मिल पाती है, ऐसे में सुबह है या फिर शाम को हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना करें।

धन-धान्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। बजरंगबली का ध्यान करने और चालीसा का पाठ करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।

3. स्वास्थ्य लाभ

हनुमान चालीसा पढ़ने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। रोगों से मुक्ति मिलती है। नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है।

4. अन्य लाभ

हनुमान चालीसा पढ़ने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल रहता है। बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है। जीवन में सकारात्मकता और खुशी बढ़ती है।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही तरीका क्या है

हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करें।

धूप और फूल अर्पित करें।

मन में भगवान हनुमान का ध्यान करें।

शांत मन से और श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है

हनुमान चालीसा का पाठ किसी भी समय किया जा सकता है। प्रातःकाल स्नान के बाद और शाम को सूर्यास्त के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने का विशेष महत्व है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ने का विशेष लाभ होता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews