नए साल में चमकाना चाहते हैं अपना करियर? ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, फिर देखें बदलाव

नए साल की शुरुआत को लेकर लोगों के मन में अलग ही उत्साह और उमंग है। लोगों को आने वाले साल 2025 से कई सारी उम्मीदें हैं, ऐसे में वास्तु नियमों का पालन करना भी नए साल को सुखद बना सकता है, ऑफिस में अपनी अच्छी जगह बनाने के लिए और तरक्की पाने के लिए आप अपनी डेस्क पर ये चीज रख सकते हैं।
Vastu Tips

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि हम मेहनत तो करते हैं, लेकिन हमें अपनी मेहनत के हिसाब का फल नहीं मिल पाता है, वही हम देखते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं, ना ही ज्यादा काम करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा फल मिलता है। आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

दरअसल, ऐसा तब होता है जब वास्तु दोष रहता है। जब हम जाने-अनजाने में वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ गलतियां कर देते हैं, या फिर वास्तु शास्त्र के नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे हमें वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण आर्थिक तंगी का होना, बार-बार स्वास्थ्य का खराब होना, साथ ही साथ तरक्की रुकना यह सब हमें झेलना पड़ता है।

ऑफिस डेस्क पर रखें ये खास चीजें (Vastu Tips)

आज हम खासतौर पर ऑफिस से जुड़े वास्तु नियम के बारे में जानेंगे। जी हां, वास्तु शास्त्र में न सिर्फ घर बल्कि ऑफिस के बारे में भी कई नियम बताए गए हैं। नए साल की शुरुआत में अगर आप अपने ऑफिस में वास्तु के नियमों को अपनाते हैं, तो इससे न केवल कार्यस्थल का माहौल बेहतर होगा, बल्कि आपकी तरक्की भी होगी और सफलता के नए द्वार भी खुलेंगे।

गणेश जी की मूर्ति

अपने ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर प्रदर्शन के लिए आप अपने ऑफिस डेस्क पर भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति रख सकते हैं। यह न सिर्फ मुश्किलों को दूर करता है, बल्कि नई शुरुआत और सफलता के मार्ग को भी प्रशस्त करता है।

रखें ये पौधे

अगर आपको पौधे रखने का शौक है, तो जान लेते हैं कि ऑफिस के डेस्क पर कौन-कौन से पौधे रखे जा सकते हैं। बांस, तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे को आप ऑफिस के डेस्क पर रख सकते हैं, ऐसा करने से आपकी कार्यक्षमता और तरक्की में वृद्धि होगी

क्रिस्टल बॉल

अगर आपको क्रिस्टल की चीज रखने का शौक है, तो आप नए साल के शुरुआत में अपने ऑफिस के डेस्क पर क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं। इसे उत्तर पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, कामों में आने वाली परेशानियां दूर होती है साथ ही साथ रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews