इन 3 चीजों को घर में रखने से आती है दरिद्रता, बुरे दिन होने लगते हैं शुरू

क्या आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो? तो ये 3 चीजें आपके घर में न रखें, वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, ये वस्तुएं घर में होने से न सिर्फ दरिद्रता आती है, बल्कि खुशहाली और संपत्ति भी आपसे दूर हो जाती है.
Vastu Tips

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, वास्तुशास्त्र में घर परिवार को लेकर कई नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन को ख़ुशहाल बना सकता है. हर व्यक्ति को रोज़ाना की ज़िंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उसे कारण समझ नहीं आता है. कई बार वास्तुदोष के कारण भी तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

जैसे की बार बार असफल होना, परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं मिल पाना, कड़ी मेहनत के बाद भी तरक़्क़ी नहीं मिल पाना, काम ज़्यादा करना पर सैलरी कम मिलना , बार बार बीमार पड़ना आदि. ये सारी समस्या वास्तुदोष के कारण भी पैदा हो सकती है, इसलिए वास्तुशास्त्र के बताए गए नियमों का पालन हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है.

इन 3 चीजों को घर में रखने से आती है दरिद्रता (Vastu Tips)

आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है, यानी इन चीज़ों को लेकर ऐसा कहा गया है, की अगर ये चीज़ें घर में मौजूद रहती है, तो घर की उन्नति पर ग्रहण लग जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि वे तीन चीज़ कौन कौन सी है, कहीं आपके घर में भी तो मौजूद नहीं हैं ये चीज़ें.

बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी ख़राब घड़ी नहीं रखनी चाहिए, अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी रखी हुई है जो ख़राब हैं, चलती नहीं है या फिर उस घड़ी का कोई काम नहीं है, तो उसे तुरंत घर के बाहर कर देना चाहिए. बंद घड़ी घर में नकारात्मकता लेकर आती है, ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी को घर में रखने से घर परिवार में रह रहे लोगों के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं, इसलिए बंद घड़ी को तुरंत अपने घर से बाहर निकालें.

जंग लगी हुई चीज़ें

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है, की अगर घर में जंग लगी हुई चीज़ें रखी हुई है, तो उसे तुरंत बाहर कर देना चाहिए. घर में जंग लगी हुई चीज़ें रखने से इंसान की बरबादी शुरू हो जाती है. अगर आपके घर में लोहा, खिड़की, दरवाज़ा, ताला या कुछ भी चीज़ें ऐसी हैं जिनमें जंग लग रही है, तो आप उन्हें घर के बाहर कर दें या फिर घर के बाहर नहीं कर सकते हैं, तो उस पर पेंट कर दें.

छत पर कबाड़

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घर की छत पर कूड़ा कचरा इकट्ठा कर लेते हैं, अगर आप भी यह काम करते हैं तो आज ही सतर्क हो जाएं, छत पर कूड़ा कचरा इकट्ठा करना वास्तु शास्त्र के अनुसार बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, साथ ही घर के सदस्य भी हमेशा बीमारियों में ग्रस्त रहते हैं. बिना वजह के ख़र्च होने लगते हैं, पैसा टिक नहीं पाता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews