घर की दिशा के हिसाब से चुनें सही रंग की डोरमैट, खुशहाली का होगा स्वागत

घर की सजावट सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली को भी आमंत्रित करती है.वास्तु शास्त्र में भी यह कहा गया है कि घर का मुख्य द्वार घर की किस्मत का द्वार होता है.
Vastu Tips

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है. घर के निर्माण से लेकर घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखना चाहिए और इस कमरे में कौनसा रंग होना चाहिए इन सब बातों का वर्णन विस्तार से वास्तुशास्त्र में किया गया है. वास्तुशास्त्र बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है.

जानें जाने में हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिस वजह से वास्तुदोष लग जाता है और हमें पता भी नहीं चलता है. वास्तुदोष की कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हो सकते हैं जैसे बार बार असफलता मिलना, बार बार तबियत बिगड़ जाना, घर में लड़ाई झगड़े होना आदि.

घर की दिशा के हिसाब से चुनें सही रंग की डोरमैट (Vastu Tips)

आपने आज तक वास्तु स्वास्थ्य से जुड़ी कई नियम के बारे में जाना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर लगाए जाने वाले डोरमैट यानी पैर पोछने के बारे में भी कई नियम बताए गए हैं. जी हाँ ,बिलकुल सही सुना आपने और आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए डोरमैट से जुड़े नियमों के बारे में बताएँ.

दक्षिण दिशा में रखें इस रंग का डोरमैट

दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ माना जाता है. इसका स्वामी मंगल ग्रह होता है जो शक्ति, उर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो इस दिशा में लाल रंग का डोरमैट रखना शुभ होता है. यह न सिर्फ़ पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है बल्कि घर में सकारात्मकता और समृद्धि लाने में भी मदद करता है.

पश्चिम दिशा में रखें इस रंग का डोरमैट

पश्चिम दिशा को पृथ्वी तत्वों से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस दिशा में भूरे या मिट्टी के रंग की डोरमैट रखना वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है. इससे रंगों से घर में स्थिरता, संतुलन और सुरक्षा मिलती है. इतना ही नहीं यह रंग घर के वातावरण को शांत हो संतुलन प्रदान करता है.

पूर्व दिशा में रखी इस रंग का डोरमैट

पूर्व दिशा को सूर्य की उदय दिशा माना जाता है जो ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है. वास्तुशास्त्र में इस दिशा में बादामी या फिर मैरून रंग की डोरमैट रखना शुभ माना जाता है. यह रंग घर में सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करता है और नए अवसरों के द्वार भी खोलता है, इसके अलावा यह पारिवारिक सुख और सामंजस्य को बढ़ाने में भी मदद करता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews