इन 2 शक्तिशाली मूर्तियों से घर में होगी पैसों की बारिश, दरिद्रता भागेगी

घर में दरिद्रता का होना एक ऐसी स्थिति है, जिसे हर कोई दूर करना चाहता है. जब पैसे की तंगी और मुश्किलें बढ़ने लगती हैं, तो जीवन में शांति और समृद्धि की कमी महसूस होने लगती है.
Vastu Tips

आर्थिक परेशानी एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से व्यक्ति के कई काम रुक जाते हैं. यह परेशानी न सिर्फ़ जेब पर असर डालती है बल्कि मानसिक शांति भी छीन लेती है. अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती हैं की घर में धन आता तो है लेकिन टिक नहीं पाता है, जिससे तनाव बढ़ने लगता है.

हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का कितना महत्व है यह तो बताने की ज़रूरत ही नहीं है, अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, कड़ी मेहनत के बाद भी आप अच्छा कमा नहीं पाते हैं, या कमाने के बाद आपके पास पैसा टिक नहीं पाता है, तो हो सकता है कि घर में वास्तु दोष लगा हो.

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips)

इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए और वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए वास्तु और धार्मिक उपायों की मदद लेना बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है. ख़ासतौर पर पूजा घर में रखी कुछ विशेष मूर्तियों की मदद से इन समस्याओं को आसानी से हल किया जा सकता है. चलिए जानते है कि वे कौन-कौन से मूर्तियां हैं जिन्हें घर में रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.

माता लक्ष्मी और कुबेर देव

हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, और भगवान कुबेर को धन के देवता माना जाता है. इन दोनों ही देवी-देवता की मूर्ति को घर के मंदिर में रखना बहुत शुभ होता है. यह न केवल आर्थिक संकट को दूर करने में मददगार होते हैं बल्कि धन की आवक को ही बनाए रखते हैं.

लेकिन इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि सिर्फ़ मूर्तियों को स्थापित करना ही पर्याप्त नहीं हैं बल्कि उनका नियमित रूप से विधिपूर्वक पूजन करना भी ज़रूरी है. ऐसा करने से माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव की कृपा बनी रहती है. ऐसा करने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा घर को साफ़ सुथरा रखना भी बहुत ज़रूरी होता है. जिस घर में गंदगी रहती है, उस घर में माँ लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती है. इसलिए ज़रूरी है कि अपने घर को हमेशा साफ़-सुथरा रखें. ऐसा करने से घर में ख़ुशहाली और समृद्धि बनी रहती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews