खरमास खत्म होते ही गूंजने लगेगी शहनाई, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश और कोई भी शुभ काम हमेशा मुहूर्त देखकर किया जाता है। चलिए जान लेते हैं कि खरमास समाप्त होने के बाद कौन सी तारीख को शादी के लिए शुभ है।
Wedding Muhurat 2026

साल 2026 में अगर आप या आपके परिवार में कोई शादी के बंधन में बंधने जा रहा है तो हम आपके लिए बहुत जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम के लिए शुभ मुहूर्त बहुत जरूरी माना जाता है। विवाह के लिए तो विशेष तौर पर समय निकाला जाता है

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब ग्रह नक्षत्र सही स्थिति में होते हैं तभी शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस समय में किया गया विवाह सुखद और मंगलमय परिणाम देता है। मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर शहनाइयां बजाने लगेगी। दरअसल अभी खरमास चल रहा है जो इस दिन समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा मार्च में होली से पहले भी कुछ शुभ दिन मिलने वाले हैं। चलिए विवाह के मुहूर्त जान लेते हैं।

गर्मियों में शादी

अप्रैल, मई और जून के महीने में सबसे ज्यादा शादियां होती है। 2026 में भी इन महीनों में शादियों की भरमार रहने वाली है। इसके बाद जुलाई में देवशयनी एकादशी है। इस समय भगवान विष्णु पाताल लोक में शयन के लिए चले जाते हैं। यह समय चातुर्मास के नाम से पहचाना जाता है। जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शादी या मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा।

साल के आखिर में गूंजेगी शहनाई

नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन फिर शुरू होगा। नवंबर और दिसंबर में ऐसे कई मुहूर्त हैं, जब धूमधाम से विवाह किया जा सकता है।

किस महीने कौन सी तारीख

फरवरी के महीने में 5, 6, 8, 12 और 19 तारीख विवाह के लिए अनुकूल है। मार्च में 4, 5, 9 और 10 तारीख। अप्रैल में 27 और 30 तारीख। मई में 1, 3, 7, 8, 13 और 14 तारीख शुभ बताई जा रही है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews