कार्तिक के शुभ महीने में जन्मी बिटिया को दें ये शानदार नाम, यहां जानें खूबसूरत अर्थ

Baby names

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चे को दुनिया की हर खुशी देना चाहते हैं। घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो उसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जाती है और जरूरत की हर चीज का इंतजाम किया जाता है ताकि बच्चे को कभी भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नन्हे बच्चों के प्रति प्रेम जताने का सबका अपना तरीका होता है। हिंदू धर्म में 16 संस्कार निभाए जाते हैं जिनमें से एक नामकरण संस्कार भी है और यह भी बच्चों के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का एक तरीका ही है। यह प्रेम इसीलिए दर्शाता है क्योंकि नामकरण के दौरान हम अपने बच्चों को एक खूबसूरत और अर्थवान नाम देते हैं या यह कहे कि अपने दिल की भावनाओं से उसे पहचान देते हैं।

आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और यह आगमन कार्तिक के शुभ महीने में हुआ है, तो आज हम आपको बच्चों के कुछ खास नाम बताते हैं। जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार नाम चुन सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

चित्रा

यह बहुत छोटा सा लेकिन एक खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। चित्रा एक नक्षत्र है और इसके अलावा इस नाम का अर्थ शानदार और बहुत बढ़िया भी होता है। स्वर्ग भी इस नाम का एक प्यारा अर्थ है

लावण्या

ये एक बहुत ही यूनिक और प्यारा सा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ ग्रेस और ब्यूटी होता है जो आपकी बच्ची को सुंदर व्यक्तित्व देगा।

तृषा

यह बहुत सुंदर सा नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्यास होता है। इच्छा और अभिलाषा भी इस नाम के खूबसूरत अर्थ है।

कृतिका

ये एक सुंदर नाम है और इसका मतलब भी बहुत ही प्यारा है। बता दें कि कृतिका नाम का अर्थ स्टार और नक्षत्र होता है।

मीरा

ये बहुत ही छोटा और सुंदर नाम है जो भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीरा से प्रेरित है। इस नाम का अर्थ भगवान कृष्ण की भक्त के साथ-साथ सीमा और महासागर भी होता है।

विहा

ये एक छोटा सा लेकिन बहुत प्यारा नाम है और इसका अर्थ स्वर्ग, शांति और सुबह होता है। ये आपकी बच्ची में अच्छे गुणों का विकास करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews