T अक्षर से बेटे को दें ये शानदार नाम, आकर्षक बनेगी पर्सनैलिटी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

baby names

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और उसे जीवन की सारी खुशियां देना चाहते हैं। वह यह चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वाभिमानी और नेक दिल इंसान बने और आगे चलकर समाज में खूब सम्मान कमाए। अगर आप भी किसी मन में शहजादे के माता-पिता बने हैं और उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं।

जब भी बच्चों के नामकरण की बारी आती है तो ऐसे नाम की तलाश की जाती है जो उसे पर गहरा असर डाले और उसके जीवन को खुशहाल बनाने का काम करे। अगर आप अपने बच्चे का नामकरण T अक्षर से करना चाहते हैं और कुछ प्यारे और अर्थवान नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

तेजस

अगर आप अपने बच्चों को कोई प्यारा सा नाम देना चाहते हैं तो तेजस नाम का चुनाव किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ चमक और दीप्ति होता है।

तारूष

एक यूनिक नाम होगा जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ विजेता और एक छोटा पौधा होता है जो आपके बच्चे को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

तनुष

अगर आप बेटे के लिए कोई प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट है। इस नाम का अर्थ सुंदर होता है जो आपके बच्चे को अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी देगा।

तपिश

यह एक प्यारा नाम है जिसका चुनाव बेटे के लिए किया जा सकता है। गर्मी या फिर बड़ी हुई ऊर्जा और तापमान का अर्थ तपिश होता है। यह नाम आपके बच्चे को सदा उर्जावान बना कर रखेगा।

तनिष्क

यह एक सुंदर सा नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। अगर आप किसी प्यारे नाम की तलाश में है तो यह बिल्कुल सही चॉइस होगी। इस नाम का अर्थ गहना होता है।

तनव

यह तीन अक्षर का बहुत ही प्यारा सा नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ बांसुरी और आकर्षक होता है। ये आपके बच्चे को आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews