MP: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 6.50 करोड़ की लागत से बनेगी ये मुख्य सड़क, हितग्राहियों के खाते में 10 करोड़ ट्रांसफर

shivraj government

सागर, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले शिवराज सरकार का पूरा फोकस केन्द्र और राज्य की मुख्य योजनाओं का हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ और  गांव-गांव और घर घर तक सड़क, पानी और बिजली की पूर्ति पर बना हुआ है। इसी कड़ी में गुरूवार को राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास के 1000 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त के 10 करोड़ ट्रांसफर किए और 6.50 करोड़ की लागत से  सुरखी की मुख्य सड़क बनाने का ऐलान किया।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर एक्शन, पटवारी-पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 9 कर्मचारियों को नोटिस, 1 को हटाया

राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने नगर परिषद सुरखी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री आवास के 1000 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की और कहा कि सुर्खी विधानसभा क्षेत्र में हर एक पात्र हितग्राही का पक्का मकान होगा।  जनता को साक्षी मानकर आप लोगों ने जो शपथ ली है, उसकी लाज रखना और हर व्यक्ति का काम बिना भेदभाव करना आपका दायित्व है और कर्त्तव्य भी।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इस परीक्षा की Final Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

राजस्व मंत्री  राजपूत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से कहा कि गरीबों शासन की योजनाओं में हर पात्र हितग्राही को शामिल कर उनकी मूलभूत आवश्यकताएँ, जैसे राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड आदि में नाम जोड़ना आप सभी का दायित्व है। नगर परिषद के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएं और विकास के लिये स्वीकृत राशि सभी वार्डों में एक समान रूप से व्यय करें। विकास करते समय पुल-पुलिया निर्माण, सीसी रोड से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक में सभी वार्डों का ध्यान रखें। नगर परिषद के विकास में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, जो काम आपके स्तर के हैं वह आप करें जो नहीं हो सकता उसके लिए हमसे संपर्क करें, लेकिन जनता के काम रुकने नहीं चाहिए।

6.50 करोड़ की लागत से बनेगी सुरखी की मुख्य सड़क

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने सुरखी वासियों को 6.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की सौगात दी। यह सड़क फोरलेन से सुरखी से को जोडेगी। राजपूत ने कहा कि फोरलाईन से जुड़ने से सुरखी के व्यापारियों एवे स्थानीय आमजन को फायदा पहुंचेगा। राजपूत ने सुरखी में 2 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड बनाने की घोषणा की और कहा कि जल्द ही इनका भूमिपूजन करके इनका जल्द ही काम शुरू हो जायेगा।

इन्होंने ली शपथ

सुरखी नगर परिषद की अध्यक्ष के रूप में सीता ओंकार सिंह ने शपथ ली।  ममता बहादुर सिंह लोधी ने उपाध्यक्ष के पद की शपथ ली। साथ ही वार्ड के समस्त पार्षदों, जिसमें  प्रभाबाई अहिरवार,विजयरानी यादव, सुनीता लोधी, श्रीमती रागनी वाल्मिकी, सुषमा सिंह ठाकुर,  गणेश ठाकुर,  कविता मोठी, ममता गौड़, रामस्वरूप वासुदेव,  सुरेंद्र सौंर,  परमाबाई पटैल,  प्रवेशरानी लोधी और  प्रभा सिंह लोधी को शपथ दिलाई गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews