MP: लापरवाही पर एक्शन, पटवारी-पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 9 कर्मचारियों को नोटिस, 1 को हटाया

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News Today) में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश के आगर- मालवा जिले में पदस्थापना स्थल और निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है।निलंबन अवधि में पंचायत सचिव सूर्यवंशी को मुख्यालय जनपद पंचायत आगर रहेगा तथा निलंबन अवधि में शासन नियमानुसार वेतन-भत्ते देय होंगे।

यह भी पढ़े..MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इस परीक्षा की Final Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अर्जित अवकाश का भुगतान ना करना, अनियमितता एवं रिटायर कर्मचारी राजेंद्र सिंह कछवाहा से अभद्रता की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे एसके शर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। छतरपुर कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने एस के शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।शर्मा वर्तमान में शिक्षा महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं।

गुना जिले में बाढ़ राहत क्षतिपूर्ति सर्वे में लापरवाही बरतने वाले गड़लागिर्द के पटवारी गजेंद्र सेन को प्रभारी कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे पिपल्या के पटवारी योगेश सहगल को गुना अटेच करने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जिले में बाढ़ में राहत को लेकर नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिया गया है। हर विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

यह भी पढ़े.. MP : किसानों के लिए अच्छी खबर, नवीन योजना से बढ़ेगी आय, 26000 कृषकों को मिलेगा अनुदान का लाभ, जानें नियम और शर्तें

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने आधार संग्रहण कार्य में उदासीनता बरतने पर जावद विधानसभा क्षेत्र के चार बीएलओ बीएलओ परमेश्वर पाटीदार रोजगार सहायक ग्राम पंचायत उपरेड़ा, देहपुर के बीएलओ सुरेश जटीया रोजगार सहायक ग्राम पंचायत देहपुर, बीएलओ जगेपुरमीणा घीसा लाल धाकड़ सचिव ग्राम पंचायत बसेड़ीभाटी, बीएलओ सरवानिया महाराज श्यामदास बैरागी सहायक अध्यापक शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय सरवानिया महाराज को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में निलंबित बीएलओ का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जावद रहेगा।

ग्वालियर में नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने वार्ड क्रमांक 58 व 59 में गंदगी मिलने पर जोनल हेल्थ आफिसर प्रशांत को निलंबित कर दिया, वहीं डब्ल्यूएचओ लाखन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दूसरी ओर उपायुक्त स्वास्थ सत्यपाल सिंह चौहान ने भी गंदगी मिलने पर डब्ल्यूएचओ भगवान दास सहित तीन सफाई मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज के अधिकारियों को बड़े निर्देश, बढ़ेगी किसानों की आय, आंगनबाड़ी-आम जनता सहित छात्रों के लिए बड़ी घोषणा

इधर, महू केंटोनमेंट बोर्ड ने मैजिक वैन और निजी बस चालकों को परिवहन टैक्स देने के लिए नोटिस भेजा है। इसमें मैजिक वैन के लिए 8 हजार रुपये और बस के लिए 50 हजार का डिमांड नोटिस निकाला गया है। हालांकि मैजिक संचालक परिषद पहुंचे और उन्होंने यह रुपये देने में असमर्थता जताई, जिस पर परिषद के अधिकारियों ने उन्हें अगले माह से 600 रुपये जमा करने की बात कही है। साथ ही पिछले बकाया टैक्स के लिए छावनी परिषद की बैठक में तय करने की बात कही।

नागदा में आधा दर्जन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर को लेकर एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने सीएमओ सीएस जाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सात दिन में जवाब मांगा है।मध्‍य प्रदेश में लगातार हुई बारिश से बांध भरने के बावजूद 315 मेगावाट क्षमता वाले टोंस हाईडल प्रोजेक्ट की 315 मेगावाट की तीनों इकाइयां बंद होने पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध संचालक मंजीत सिंह को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews