Satna Building Collapse: सतना में ढही 3 मंजिला इमारत, 2 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू, एक की मौत

Satna Building Collapse

Satna Building Collapse: मध्य प्रदेश के सतना से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल, यहां पर तीन मंजिला इमारत ढह जाने से हड़कंप की स्थिति मच गई है। बीती रात 10 बजे के करीब यह घटना हुई, जिसमे कई लोग मलबे में दब गए, वहीं कई वाहन भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बंद कर दी गई है। फिलहाल दो लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और एक शव बरामद हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

घटना के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बिल्डिंग में पुराना पिलर तोड़ा जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ। यहां पर दो मिस्त्री, दो मजदूर और मालिक के परिवार समेत 7 लोग मौजूद थे। प्रशासन को घटना में दो मजदूरों के बिल्डिंग के मलबे में दब जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम में तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया और दो मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, वहीं एक का शव बरामद होने की जानकारी सामने आ रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत सामान्य है उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।

चल रहा था रिनोवेशन

बिल्डिंग गिरने की वजह से हर जगह मलबा इकट्ठा हो गया है, जिसे हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों और साड़ियों का शोरूम था। ऊपरी मंजिल पर रिनोवेशन का काम चल रहा था और अचानक यह घटना घट गई। यह इमारत सबनानी नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। 10 दिनों से यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था और 40 साल पुरानी यह हमारा तोड़फोड़ की वजह से कमजोर हो गई और अचानक गिर गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन का दलबल मौके पर मौजूद है। लगातार रेस्क्यू चल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews