भूपेश बघेल का बड़ा बयान-बहुमत साबित कर सरकार बनाएंगे कमलनाथ

भूपेश बघेल का बड़ा बयान-बहुमत साबित कर सरकार बनाएंगे कमलनाथ

रायपुर/सतना।

मध्य प्रदेश(MADHYA PRADESH) की सियासी उठापटक के बीच छत्तीसगढ़(Chattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल(bhupendra baghel)मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री यहां किसी धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए सतना(satna) पहुंचे हैं। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की और बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप लगाए। मध्यप्रदेश के फ्लोर टेस्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी ने अपने स्वार्थ चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया है ।

प्रदेश की सियासी हालत के लिए बीजेपी(bjp) को जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लालच के लिए प्रजातंत्र के संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार कर रही है। मुझे उम्मीद है मध्य प्रदेश सरकार बहुमत साबित कर सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग(horse trading) की स्थिति चल रही है। पैसे देकर विधायकों(mlas) को खरीदा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी(bhartiya janta party) ने अपने स्वार्थ और मतलब के लिए प्रदेश में अराजकता का माहौल फैला रखा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के इस कार्य की निंदा करते हैं। सीएम बघेल(cm baghel) ने कहा है कि कमलनाथ सरकार बहुमत साबित करके फिर से अपनी सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रजातंत्र की संवैधानिक व्यवस्था को जो तार-तार करने की कोशिश की है, मध्य प्रदेश सरकार उसका जवाब देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews