
सतना/पुष्पराज सिंह बघेल
सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पुष्पराज कॉलोनी बॉडी स्पा के सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इसकी सूचना लगातार सतना पुलिस को प्राप्त हो रही थी, मंगलवार को सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम बनाकर बॉडी स्पा सेंटर में दबिश दी गई, जिसमें मौके पर चार युवक और चार युवती संद्धिग्ध अवस्था में पाए गए।
लॉक डाउन के बीच बॉडी स्पा सेंटर और सैलून सेंटर को बंद किया गया है इसके बावजूद यह संचालित हो रहा था और इसके अंदर देह व्यापार का काम जोरों से चल रहा था। पुलिस ने यहा छापा मारकर देह व्यापार के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही इस बॉडी स्पा सेंटर के मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

