गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले, वो दिन दूर नही जब सतना इंदौर जैसा विकसित और सुंदर स्वच्छ होगा

गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले, वो दिन दूर नही जब सतना इंदौर जैसा विकसित और सुंदर स्वच्छ होगा

Satna News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने कार्यों के जरिए सतना नगर का गौरव बढ़ाने वालों का सम्मान किया। इसके साथ ही 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सतना के विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मंदिर पर की पूजा-अर्चना

बता दें कि बुधवार को सीएम शिवराज सिंह सतना गौरव दिवस में पहुंचने से पहले वे अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ मैहर पहुंचे। जहाँ मां शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की, उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित काल भैरव और मां शारदा की अखण्ड ज्योति के दर्शन भी किए। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सोनी भी मौजूद रहीं।

[dgv_vimeo_video id=”792648206″]

सीएम ने कहा कि गौरव दिवस की कल्पना मेरे दिमाग मे इसलिए आई क्योंकि क्योंकि हर काम सरकार नहीं कर सकती। सरकार के साथ जब समाज जुड़ता है तो देश- प्रदेश और शहर बनता है। जब तक यह भाव नहीं पैदा होगा कि मेरे देश के लिए मेरे खून की एक-एक बूंद दूंगा, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसकी शुरुआत मैंने अपने गांव जैत से की थी। मुझे मांग पत्र दिया था कि बाढ़ की मिट्टी हटाने पैसे दे दो, लेकिन हमने फावड़ा उठाया और चल दिया।

[dgv_vimeo_video id=”792648540″]

गौरव दिवस की सफलता पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतना विकास की राह पर है और वो दिन दूर नही जब सतना इंदौर जैसा विकसित और सुंदर स्वच्छ होगा। सीएम ने चित्रकूट में वनवासी लोक बनाने का वादा किया और रामपथ गवन क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया । मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास अकेले सरकार नही कर सकती इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है। गौरव दिवस से स्थानीय लोग विकास पर चिंतन मनन करेगे और विकास में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने नगर गौरव दिवस की सफलता पर बधाई भी दी।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”792648921″]

[dgv_vimeo_video id=”792649192″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews