Satna News: सतना के जोबा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Satna News: सतना के जोबा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में स्कूल के सामने युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

जोबा का मामला

दरअसल, मामला सतना जिले के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम जोबा का है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को स्कूल के पास फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का धनराज साकेत है जो कि मुख्य रुप से जोबा का ही निवासी था। बता दें मृतक ऑनलाइन किओस्क चलाता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने बड़े बेरहमी से युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या की है।

पिता से कही ये बात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शनिवार की शाम अपनी दुकान पर था। तभी उसकी अपने पिता सुरेश से बात भी हुई थी, तब उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा लेकिन जब काफी देर बाद भी वह नहीं आया तो पिता बाजार तरफ गया। जहां धनराज की दुकान बंद थी। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। जिसके अगले दिन ग्रामीणों ने उसके शव को स्कूल और पीडीएस दुकान के पीछे पड़ा देखा और फौरन उसके पिता को इसकी सूचना दी। इधर, धनराज की हत्या की खबर फैलने के बाद गांव में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और वे नाराज हो कर सड़क पर आ जमे।

टीआई ने दी ये जानकारी

वहीं, मामले को लेकर टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। शव को पीएम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के स्नेफर डॉग को भी बुलाया गया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews