सतना जिला अस्पताल की महिला कर्मचारी को बनाया ठगी का शिकार, मामला दर्ज

सतना पुलिस द्वारा महिला के साथ ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जैसे ही कोई संकेत मिलेगा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
fraud

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन चर्चा में बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब दो युवकों ने मिलकर पूजा-पाठ के नाम पर एक महिला को ठगी का शिकार बनाया है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, महिला ने थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल, पूलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों द्वारा सतना जिला अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी को ठगी का शिकार बनाया गया और रुपए-जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग 2 बजे के करीब ड्यूटी खत्म करके अस्पताल से निकली और अपने घर मुख्तियारगंज वापस लौट रही थी। इस दौरान प्रेम नर्सिंग होम के पास ऑटो से उतरकर सब्जी लेने लगी, तभी दो युवक आए और पानी पीने के लिए उससे ₹10 मांगने लगे। जब महिला ने ₹10 दे दिए, तो युवकों ने कहा कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है, जिसे पूजा पाठ करवा के जीवित किया जा सकता है। यह बात सुनकर महिला एकदम डर गई और उनके झांसे में आ गई। फिर युवकों द्वारा पैसा की मांग करने पर महिला ने अपने पास मौजूद सभी रुपए और गहने युवकों को दे दिए। इसके बाद मौका पाकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

मामला दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews