
Satna Video Viral : सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित दुकान में दुकानदार के साथ हुई मारपीट की घटना सामने आई है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे इलाके में सनसनी भी फैली हुई है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी जांच में जुट गई है।
जांच शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है जो दुकानदार रामकुशल कुशवाहा को दुकान से निकालकर पीटता नजर आ रहा है। दोनों के बीच मारपीट की वजह मिक्शर मशीन का जनरेटर बताया जा रहा है। जिसे ठीक ना करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”844877954″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

