Satna News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 6 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक

Satna News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 6 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक

Satna News : सतना के बिरसिंहपुर में देर रात आग लगने से 6 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई, जहां वार्ड नंबर 1 में बीती रात करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लग गई। साथ ही, उसी मकान से लगे 5 और कच्चे मकान थे। जिसके कारण देखते ही देखते आग ने सभी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि मकान के अंदर सो रहे सभी लोग बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

[dgv_vimeo_video id=”819400596″]

सभापुर थाना क्षेत्र का मामला

बता दें कि मामला सभापुर थाना क्षेत्र का है। घर में रखा सामान कपड़े, कैश यहां तक की पालतू जानवरों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। यहां रहने वाले शादिक शाह, साइया पूरा, सफीक, शहाबुद्दीन, कल्लू और आमिर शाह की गृहस्थी आग में जलकर खाक हो गई। वहीं, पीड़ित परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।

[dgv_vimeo_video id=”819398354″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews