मुरम की खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

here-big-accident

सतना।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में घर की नींव भरने के लिए पहाड़ी से मुरम खोदने के दौरान दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर पहाड़ी से मुरम खोद रहे थे इस दौरान अचानक से एक खदान धंस गई, जिसमें 2 मजदूरों की दबने और दम घुटने से मौके हो गई, साथ ही अन्य 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में सुरेश राणे(26) एवं कुलदीप ठाकरे (16) शामिल हैं।

जिस खदान में ये हादसा हुआ है वह सतना जिले के उगली थानांतर्गत रूमाल गांव की एक खदान है। इस हादसे में घायल हुए तीन अन्य मजदूरों का उपचार कराया जा रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews