
Satna Weather News : सतना जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग एकदम परेशान हो गए थे। काफी लंबे समय से लोग बरसात का इंतजार कर रहे थे ताकि खेत और जलवायु को राहत मिले और वनस्पतियों को पोषण मिले। बता दें कि अधिकमास समेत दो माह का सावन बीत जाने के बाद एक बार फिर आकाश में बादल देखने को मिला। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को बरसात की राहत मिली।
गर्मी से मिली राहत
इस वर्षा ने मौसम को शीतल बना दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह वर्षा खेतों के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही किसानों की चिंता भी खत्म हो गई है। इसके अलावा, कल दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश की बूंदों खेतों को बचाने में मदद करती है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और उनकी चिंता कम हुई है।
किसानों की चिंता खत्म
बारिश के आंकड़े के अनुसार, सतना जिले में बारिश का आंकड़ा औसत सामान्य से पीछे है। फिलहाल, नदियों और जलाशयों में पानी लबालब नहीं भरा है। इससे पहले किसानों की परेशानी गहरा गई थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

