Satna News: तलवार लेकर स्कूल में घुसा बदमाश, शिक्षक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Satna News: तलवार लेकर स्कूल में घुसा बदमाश, शिक्षक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Satna Crime News : सतना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला नागौद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक तलवार लेकर सरकारी स्कूल में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। बता दें कि उसने शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए बच्चों का उपस्थिति का रजिस्टर भी फाड़ कर फेक दिया। जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। आइए विस्तार से जानें…

स्कूल में की तोड़फोड़

दरअसल, मामला नागौद थाना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चुर्रहाई सेमरवारा का है। जब शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार पांडेय क्लास में विद्यार्थियों की हाजिरी ले रहे थे तभी संजय लोधी नामक युवक कक्षा में तलवार लेकर घूस गया। साथ ही, बच्चों के सामने ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, आरोपी शिक्षक से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। ऐसा करने से मना करने पर वो पुष्पेंद्र के साथ मारपीट करने लगा।

रसोईयों को भी दी धमकी

केवल इतना ही नहीं, उसने क्लास में रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया और बच्चों के बनाए जा रहे भोजन को लात मारकर गिरा दिया। साथ ही, रसोईयों को भी धमकी दे डाली। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले भी स्कूल में घूसकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है लेकिन इस बार शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज करवाई।

मामला दर्ज

वहीं, नागौद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 327, 427, 506 सार्वजनिक संपत्ति दस्तावेज अधिनियम की धारा 3 तथा आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से स्कूल के बच्चों समेत शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews