सतना में 7 साल की मासूम से रेप करने के बाद की हत्या, 10 दिन बाद जंगल में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

सतना में 7 साल की मासूम से रेप करने के बाद की हत्या, 10 दिन बाद जंगल में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची के पहले दुष्कर्म किया, इसके बाद उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया। बच्ची 17 नवंबर से ही घर से लापता थी। घरवालों के काफी ढुंढने के बाद उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके करीब 10 दिन बाद बच्ची का कंकाल बरामद किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पुलिस ने शव को शव बुंदेलापुरवा के जंगल में मिला, जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिरसिंहपुर के नयागांव का मामला

दरअसल, मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर के नयागांव का है। जहां 17 को बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को जब बच्ची का शव मिला तो जानवर उसे बुरी तरह से नोचकर खा चुके थे। वहीं, पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए रीवा भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पुछताछ की। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

मामले में पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी पर संदेह था इसलिए उसने कई बार पत्नी को आचरण सुधारने की हिदायत दी थी लेकिन कोई बदलाव नहीं आ रहा था और उसे बच्ची के पिता पर संदेह था कि वो उसकी पत्नी से मिलने जुलने वालों को संरक्षण देता है। इसलिए आरोपी ने उसके पिता से बदला लेने की ठानी और इस वारदात को अंजाम दिया।

एसडीओपी ने दी जानकारी

वहीं, एसडीओपी आशीष जैन ने बताया कि आरोपी का नाम राजेश रजक है। जिससे बच्ची काफी घुली मिली थी। अक्सर ही वो वहां जाया करती थी और खेला करती थी लेकिन हैवान ने 17 नवंबर को उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ली थी। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी ने 17 तारीख को एक ही नंबर पर 40 कॉल किए थे जो कि उनकी पत्नी का नंबर था लेकिन पुलिस की कड़ाई से पुछताछ के बाद बताया गया कि बच्ची की गला घोंट कर हत्या की गई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews