नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले पर बस्ती वालों का हमला,निगम उपायुक्त स्टेनो सहित 8 घायल

नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले पर बस्ती वालों का हमला,निगम उपायुक्त स्टेनो सहित 8 घायल

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

सतना ओवर ब्रिज के नीचे बनी अवैध झुग्गियों पर अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के अतिक्रमण अमले पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। इसमें निगम उपायुक्त के स्टेनो नंद किशोर तोमर समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेस का भी जमकल उल्लंघन हुआ।

जानकारी के मुताबिक सर्किट हाउस चौराहे को सिविल लाइन से जोड़ने वाले ओवर ब्रिज के दोनों ओर वर्षों से अवैध रूप से जुग्गी बस्ती काबिज है। कई मर्तबा इस अतिक्रमण को हटाने का प्रयास पहले भी किया जा चुका है। गुरूवार को नगर निगम का अतिक्रमण अमला दल बल के साथ मौके पर पहुँचा। निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने की अपील की लेकिन झुग्गियों के लोगों ने निगम की गुजारिश को दरकिनार कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देश पर निगम अमले ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ देर तो कार्रवाई बदस्तूर जारी रही लेकिन अचानक लोगों ने लॉकडाउन के दौरान इसका विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि नगर निगम अमले पर सिर्फ पथराव ही नहीं हुआ बल्कि बौखलाई भीड़ ने अतिक्रमण हटा रही जेसीबी में तोड़ फोड़ भी की है। इसके साथ ही आगजनी की भी घटना हुई है। झुग्गियों में रह रहे हजारों की संख्या में लोगों ने नगर निगम दस्ते और मौके पर मौजूद नगर सेना के जवानों को खदेड़ दिया। पथराव और हमले में निगम अमले के करीब 8 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews