यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, होली के मौके पर रेलवे द्वारा संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, सतना समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Holi Special Train

special arrangements of Bhopal Railway Division

Satna News : रेलवे होली के मौके पर विशेष ट्रेनें चलाती हैं जो शहरों और गांवों के बीच जाती हैं। यह ट्रेनें भी अपनी स्पेशल आवाज वाले होंर्न और गानों से सजी होती हैं। रेलवे स्टेशनों पर होली के मौके पर अधिक सुविधाएं भी पेश की जाती हैं। यहां लोग रंगों, पिचकारियों, गुब्बारों आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सुविधाएं जैसे की खास नारियल पानी की दुकान, होली की शॉप आदि भी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होती हैं। इस दौरान ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। जिसे मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र के मुंबई से यूपी के बनारस तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।

MP Rail News

पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO ने बताया…

बता दें कि यह सतना समेत इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर के लोगों के बड़ी सौगात होगी। दरअसल, यह होली स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी। इस दौरान यह इन सभी जगहों पर रुकेगी। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर व सतना स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी।

समय और कोच की जानकारी

जिसकी ट्रेन संख्या 01467 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन 4 मार्च को LTT से दोपहर 12:15 बजे चलेगी और अगले शाम 4 बजकर 5 मिनट पर बनारस स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01468 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बनारस स्टेशन से 5 मार्च को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलककर अलगे दिन रात के करीब 8 बजकर 50 मिनट पर LTT पहुंचेगी। बता दें इस स्पेशल ट्रेन में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

  • कल्याण
  • नासिक रोड
  • भुसावल
  • खण्डवा
  • इटारसी
  • पिपरिया
  • जबलपुर
  • कटनी
  • मैहर
  • सतना
  • मानिकपुर
  • प्रयागराज छिवकी
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews