
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना एसपी ऑफिस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पुलिस कप्तान और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने हत्या और लूट की घटना मामले में शौर्य का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। जिससे उनमें अलग ही उत्साह और खुशी देखने को मिली है।
6 मार्च दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
दरअसल, 6 मार्च को सतना के सर्किट हाउस चौराहे पर हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें शराब कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 15लाख रुपए लूट लिए गए थे। दो दिन बाद पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दोनो बाइक लावारिश हालात में बरामद की थी। दोनों बाइक चोरी की थी जो अबेर और अमरपाटन से लूटी गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”810062572″]
जौनपुर पुलिस के साथ किया जॉइंट ऑपरेशन
सतना पुलिस ने लुटेरों पर तीस हजार का इनाम घोषित किया था और बीस अलग- अलग टीम बनाई गई थी। इस घटना में 11 आरोपी थे जिनमें से 6 आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे। मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी। केवल इतना ही नहीं, सतना पुलिस ने जौनपुर पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन कर एक एनकाउंटर भी किया। इस पूरे मामले में अच्छी पुलिसिंग और आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम ने अपने शौर्य का परिचय दिया।
[dgv_vimeo_video id=”810063488″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

