
Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां पर चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। लोग चंद घंटे के लिए भी अपने घर पर ताला लगाकर बाहर नहीं जाते। हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर चलती ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
जीआरपी प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान राजू कुशवाहा के रूप में की गई है, जो यूपी के प्रयागराज जिले के थाना कौंधियारा अंतर्गत मझियारी गांव का रहने वाला है।
लाखों का सामान जब्त
गिरफ्त में आए आरोपी के पास से सोने का हार, एक जोड़ी झुमका और 25,000 कैश समेत 2,65,000 का माल बरामद किया गया है। आरोपी ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। फिलहाल, पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया है ताकि अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल की जा सके। दरअसल, यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई है। जिसपर विभिन्न धाराओं में मामला भी पंजीबद्ध कर लिया गया है।
पूछताछ जारी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उसने बताया कि 4 महीने पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेंगलुरु एक्सप्रेस में एक महिला का पर्स चुराया था। जिसमें मिले सारे सामान को बराबर हिस्से में बांटा गया था, तब उसके हिस्से में बरामद की हुई चीजें आई थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

