
Satna News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (National General Secretary Kailash Vijayvargiya) ने एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है आज से 2 दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं मंगलवार सुबह ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ही कांग्रेस की तरफ से सीएम का चेहरा होंगे अब शाम होते-होते बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी साफ कर दिया है कि अगला चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही मध्यप्रदेश में लड़ा जाएगा। इस से पहले कई बार अटकलें लगती रही है कि शिवराज सिंह को केंद्र में या फिर संगठन में भेजा जा सकता है।
पार्टी विनिंग कैंडिडेट को ही टिकट देगी
कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी कांग्रेस करती है भारतीय जनता पार्टी सिर्फ व्यवस्थाओं की तैयारी करती है, पूरी तैयारियों का जायजा लेने वह सतना पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार नंबर से बनती है। भाजपा विनिंग कैंडिडेट को ही टिकट देगी। भाजपा में कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जाता है, जिसके नाम पर कार्यकर्ता सहमत होते हैं उसे ही प्रत्याशी बनाया जाता है। हालांकि प्रत्याशी चयन हमारा काम नहीं है।
[dgv_vimeo_video id=”816623199″]
गौरतलब है कि भाजपा के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक अलग विंध्य प्रदेश बनाने को लेकर मोर्चा खोल रखा है जिस पर आगामी चुनाव में अपनी एक अलग पार्टी बना कर विंध्य की 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भी भर चुके है भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी के इस बयान पर पूछे गए सवाल में कैलाश विजयवर्गीय ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि नई पार्टी बना कर चुनाव लड़ना आसान नही है साथ ही तंज कसते हुए कहा कि वो नारायण है कुछ भी कर सकते है वहीं सीएम के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि अगला चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही मध्यप्रदेश में लड़ा जाएगा।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816624266″]
